आगरा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो और कैंटर की जोरदार टक्कर

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र में घड़ी जीवन राम के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टेंपो और कैंटर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर जाम खुलवाया, जिससे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना में घायल लोगों की स्थिति और नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *