ऑनलाइन कोचिंग के बहाने छात्रा को होटल बुलाने का आरोप

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में एक छात्रा को ऑनलाइन कोचिंग के बहाने होटल बुलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल पहुंचने के बाद युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाते हुए अपने भाई को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्रा के आरोपों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *