बालिकाओं को POCSO एक्ट और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

City/ STATE'S Cover Story EDUCATION NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश विधायक शिक्षा स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान / ज़ाहिद सलमानी 

आगरा। बालिकाओं और किशोरों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को आगरा में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के सचिव पंकज कुमार-I ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आकोला ब्लॉक, मलपुरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलपुरा में बालिकाओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। कार्यक्रम में बालिकाओं को POCSO एक्ट, गुड टच-बैड टच, शिक्षा का अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता और उनके विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। बालिकाओं को किसी भी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में बिना डर और संकोच के उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। सचिव पंकज कुमार-I ने परीक्षा को लेकर भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने, समय का बेहतर प्रबंधन करने और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ABSA उमेश गौतम, प्रधानाचार्या भावना और विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे। वहीं, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सिरौली, मलपुरा में निरुद्ध किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव पंकज कुमार-I ने किशोरों को शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, सकारात्मक सोच और कौशल विकास के जरिए अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किशोरों को उनके विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी। सचिव ने किशोरों को आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और उनके मामलों में उचित सहयोग सुनिश्चित करने के लिए राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और किशोरों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *