तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान / इस्लाम अब्बास
आगरा। दयालबाग क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में गंधक-पोटाश से अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छोटे अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

एसआई अमित कुमार राणा ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। राहत की बात यह रही कि आग की घटना में पुलिस चौकी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने की घटना के बाद चौकी परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।





