उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने किया आगरा मंडल के खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश प्रयागराज रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

प्रयागराज/आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने गुरुवार को महाप्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में आयोजित सम्मान समारोह में आगरा मंडल के खिलाड़ियों एवं कोचों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में उत्तर मध्य रेलवे एवं भारतीय रेलवे के जिम्नास्टिक कोच देवेंद्र प्रताप झा, कुश्ती कोच संदीप तथा महिला क्रिकेट कोच हेमलता काला को उनके प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।क्रिकेट खिलाड़ियों में पूनम यादव, श्वेता माने, रजनी लोधी, हेमा सिंह, मनाली, अंजली, अनीता लोदी, वाघला मनाली, तनु काला, भावना गोपालानी, आरुषि गोयल एवं परनापाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं कुश्ती में सुशील और विकास, तथा पावर लिफ्टिंग में संदीप, लवप्रीत और धर्मेंद्र यादव को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष एवं पीसीएमएम शशि प्रकाश द्विवेदी, महासचिव गौतम जैन तथा संयुक्त महासचिव एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय भी मौजूद रहे। आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, मंडल खेलकूद अधिकारी अनिल सिंह पटेल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संत जैन तथा सहायक मंडल खेल अधिकारी पी.सी. अग्रवाल ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं कोचों को बधाई देते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर मध्य रेलवे और भारतीय रेलवे का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रेलवे अपने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे खेलों में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *