उत्तर रेलवे में वाशिंग लाइन रखरखाव के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश प्रयागराज रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

प्रयागराज। उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को जुलाई और अगस्त 2026 में अलग-अलग तिथियों पर निरस्त किया गया है। यह अनुरक्षण कार्य 05 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक चलेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 14320 बरेली–इंदौर एक्सप्रेस 08, 15, 22 और 29 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी, जबकि 14319 इंदौर–बरेली एक्सप्रेस 09, 16, 23 और 30 जुलाई 2026 को नहीं चलेगी। इसी प्रकार 14314 बरेली–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई एवं 01 अगस्त 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बरेली एक्सप्रेस 13, 20, 27 जुलाई एवं 03 अगस्त 2026 को संचालित नहीं होगी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण पहले जिन तिथियों पर ट्रेन संख्या 14313 और 14319 के मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी की गई थी, अब उन तिथियों पर ये दोनों ट्रेनें पूरी तरह निरस्त मानी जाएंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *