आगरा में वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / राजकुमार मीना 

आगरा। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरीपर्वत पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी, दो बुलेट मोटरसाइकिल, एक अपाचे बाइक समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके साथ ही दो चोरी के मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वहां से वाहन बरामद किए। एसीपी हरिपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने कैलाशपुरी और ओल्ड मथुरा रोड क्षेत्र में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑटो में बैठकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की वारदात भी करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद वाहनों और मोबाइल फोन के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *