दिल्ली से आगरा लाकर बेटी की ऑनर किलिंग का आरोप

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। राजधानी दिल्ली से एक युवती को आगरा लाकर कथित तौर पर ऑनर किलिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को दवा दिलाने के बहाने दिल्ली से आगरा के बासौनी क्षेत्र स्थित पैतृक गांव लाया गया और चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी पिता को साथ लेकर चंबल नदी पहुंची, जहां गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने पहले दिल्ली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन जांच के दौरान मोबाइल से मिले अहम सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा हुआ।

प्राथमिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवती गर्भवती थी, जिसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और आगरा की बासौनी थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। चंबल नदी से शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *