तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – देवेंद्र राजपूत
आगरा। थाना एकता क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला सामने आया है। खसरा नंबर 207 की 1003.21 वर्गमीटर जमीन की रजिस्ट्री में कथित फर्जीवाड़े को लेकर मलय शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रघुवीर सिंह कालरा ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर थाना एकता पुलिस ने राघवेन्द्र शर्मा और श्याम बाबू तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





