तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – राजकुमार मीना
आगरा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खेड़ली रेलवे स्टेशन का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। करीब 17.77 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और आधारभूत ढांचे का विकास किया गया है। यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फुट ओवर ब्रिज (FOB) तैयार किया गया है। वहीं करीब 94 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट का कार्य प्रगति पर है, जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

स्टेशन पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, कोच व ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, डिजिटल घड़ी, पंखे, रैंप, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, वाटर बूथ और लो-हाइट टिकट बूथ जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा करीब 4300 वर्ग मीटर सर्कुलेटिंग एरिया और 2280 वर्ग मीटर पार्किंग एरिया भी तैयार किया गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए इन कार्यों से खेड़ली स्टेशन यात्रियों के लिए अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बन रहा है।





