डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण

City/ STATE'S Cover Story Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश भाजपा भारतीय जनता पार्टी वायरल सांसद

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – मोनिश उद्दीन

आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ रोग वैज्ञानिक एवं जालमा संस्थान के पूर्व निदेशक स्व. डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर विज्ञान व्याख्यान-माला और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजनों ने डॉ. वेद भारद्वाज के कुष्ठ रोगियों की सेवा और सामाजिक कलंक के खिलाफ किए गए कार्यों को याद किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. वेद भारद्वाज कुष्ठ रोग के प्रति सामाजिक कलंक दूर करने के लिए आजीवन सक्रिय रहे। शोध से लेकर सेवा तक उनकी लंबी यात्रा सराहनीय रही और उन्हें पद्मश्री मिलनी चाहिए।

अतिविशिष्ट अतिथि अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने अपने संदेश में डॉ. वेद भारद्वाज और डॉ. मधु भारद्वाज के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा का अर्थ केवल इलाज नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार देना भी है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पचौरी को डॉ. वेद भारद्वाज सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। बताया गया कि डॉ. वेद भारद्वाज ने 110 से अधिक शोधपत्र लिखे और जालमा संस्थान के निदेशक के रूप में कार्य किया। उन्होंने आगरा से लेकर टोक्यो और लंदन तक चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान दिया। वहीं, विज्ञान व्याख्यान में ‘विभिन्न बीमारियों से बचाव में स्वच्छता की भूमिका’ विषय पर वक्ताओं ने स्वच्छता को संक्रामक रोगों से बचाव का प्रभावी और सस्ता उपाय बताया। मुख्य वक्ता डॉ. मुनीश्वर चतुर्वेदी ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. डीवी शर्मा, अरुण डंग, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, नीरज जैन समेत कई विशेषज्ञ और समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *