आगरा मंडल में 4 माह में 1396 लोगों पर कार्रवाई

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। यात्रियों की सुरक्षित, समयबद्ध और निर्बाध रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगरा रेल मंडल द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन समय पालन’ के तहत अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच अनावश्यक रूप से अलार्म चेन पुलिंग करने वाले 1396 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान रेलवे ने अभियोजन की कार्रवाई के साथ ₹1,04,280 का जुर्माना भी वसूला।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत केवल जुलाई 2026 में ही बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वाले 214 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹12,550 का जुर्माना वसूला गया।स्टेशनवार कार्रवाई में आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 56, आगरा किला पर 20, मथुरा जंक्शन पर 103, अछनेरा स्टेशन पर 11 तथा धौलपुर स्टेशन पर 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रेलवे प्रशासन के अनुसार आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अनावश्यक चेन पुलिंग से ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती है, यात्रियों को परेशानी होती है और रेलवे परिचालन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने यात्रियों से अपील की कि अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। उन्होंने कहा कि बिना वैध कारण चेन पुलिंग करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाता है। साथ ही इससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होती है और ट्रेनों के समय पालन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *