ताजमहल के पास पर्यटकों को परेशान करने पर 5 गिरफ्तार

City/ STATE'S Cover Story CRIME Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश कानून ताजमहल न्यायालय पर्यटक पुलिस प्रशासन वायरल स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – मोनिश उद्दीन 

आगरा। थाना पर्यटन पुलिस ने ताजमहल के आसपास देशी-विदेशी पर्यटकों को परेशान करने वाले पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया। पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों और अवैध गाइडों के खिलाफ नवागत थाना प्रभारी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि ताजमहल के आसपास कोई लपका या अवैध गाइड परेशान करे तो तत्काल थाना पर्यटन पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *