आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला शव

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक ट्रॉली बैग में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। बताया गया कि रेलवे की 139 हेल्पलाइन पर ट्रॉली बैग में शव होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉली बैग चेन्नई से ही ट्रेन में रखा गया था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों में दहशत का माहौल है। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटी हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शव ट्रेन में कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *