डिंपल यादव पर भाजपा विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। आगरा की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब उत्तरी विधानसभा से भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव को लेकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया। पोस्ट के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध प्रदर्शन किया।

सपा नेता नितिन कोहली ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा दिए गए बयान को गलत तरीके से पोस्ट किया गया, जिससे राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

विवाद बढ़ने पर सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता भाजपा विधायक के आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर एडिशनल डीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सपा नेताओं से वार्ता कर पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *