आगरा में हिंदूवादी नेता अवतार सिंह गिल को किया गया हाउस अरेस्ट

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदूवादी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी

आगरा। हिंदूवादी नेता अवतार सिंह गिल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी शिकायत लेकर सर्किट हाउस जाने के दौरान प्रशासन ने उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और जबरन घर पर रोक दिया।अवतार सिंह गिल के अनुसार, बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने अपना ज्ञापन थाना पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने मामले के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। गिल ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी कारण हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि उनकी शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। अपनी शिकायत में अवतार सिंह गिल ने आगरा मंडल के खाद्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में टेंडर प्रक्रिया मिलीभगत से संचालित की जा रही है। अधिकांश ब्लॉकों में केवल तीन-तीन टेंडर मिलने से पारदर्शिता पर संदेह पैदा हो रहा है, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने लंबे समय से तैनात अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, ठेकेदारों से रिश्वत और महंगे उपहार लेने के आरोप भी लगाए। साथ ही दावा किया कि हर शनिवार वसूली कर रकम अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है और रिश्वत की रकम से आलीशान होटलों में पार्टियां आयोजित की जाती हैं। अवतार सिंह गिल ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *