तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,58,530 नकद, 25 मोबाइल फोन, 03 दोपहिया वाहन तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।





