एक ही रात में तीन जगह चोरी, बैटरी-इनवर्टर, लैपटॉप, सिलेंडर और नकदी पर किया हाथ साफ

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम नेकपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर सोमवार रात चोरों ने एक ही रात में तीन स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। धर्म कांटा, परचून की दुकान और एक इंटर कॉलेज में चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश हजारों रुपये का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।पीड़ित रामप्रकाश ने बताया कि उनकी मुखिया जी प्रोविजन स्टोर के साथ संचालित धर्म कांटा परिसर में चोर लोहे का जंगला काटकर अंदर घुस गए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने परचून की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये की नकदी, रिफाइंड तेल, सिगरेट और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात यहीं नहीं रुकी। चोर पास स्थित ओमका इंटर कॉलेज में भी घुस गए, जहां से एक लैपटॉप और पांच गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह दुकानदार और विद्यालय प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हुई तीन चोरियों की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *