कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास नाकाम: लोगों ने पीछा कर दोनों बदमाशों को दबोचा

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनिहाई में गुरुवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा से लूट के प्रयास का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से मोबाइल फोन और नकदी छीनकर भागने का प्रयास किया।

घटना के दौरान छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों आरोपियों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। दिनदहाड़े छात्रा से लूट के प्रयास की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *