दूरा गांव में घर के बाहर फायरिंग का आरोप

City/ STATE'S CRIME उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राहुल अमीन 

फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के दूरा गांव में मंगलवार दोपहर घर के बाहर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी तुलाराम पुत्र शिवचरन ने थाना फतेहपुर सीकरी में तहरीर देकर एक व्यक्ति को नामजद किया है, जबकि दो अन्य को अज्ञात बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तुलाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान घर के बाहर कुछ लोगों ने उनके नाती सत्यवीर उर्फ सत्तौ का नाम लेते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर आए तो आरोप है कि गली में बाइक सवार एक युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। प्रार्थी के मुताबिक बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना के बाद उन्होंने थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *