ताजमहल पहुंचे पर्यटकों का ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ के तहत स्वागत

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी

आगरा। ताज सुरक्षा पुलिस लगातार पर्यटकों को सुरक्षित, सहज और यादगार अनुभव देने के लिए ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ और ‘मिशन शक्ति’ अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को लखनऊ एवं सीतापुर से ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों का पश्चिमी गेट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने पर्यटकों को ताजमहल भ्रमण के दौरान सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सहायता सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया।

पुलिस टीम ने पर्यटकों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ताजमहल भ्रमण के लिए सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराया। पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उप निरीक्षक शिवराज सिंह, प्रभारी क्विक रिस्पॉन्स टीम, ताजमहल पश्चिमी गेट ने बताया कि ताज सुरक्षा पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित, सहज और सुखद अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे आगरा की सकारात्मक छवि लेकर अपने गंतव्य तक लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *