सदर हत्याकांड का आगरा पुलिस ने महज 24 घंटे मे किया खुलासा

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — मोहम्मद सुमेर / मोनिस उद्दीन 

आगरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 23 अप्रैल को आरोपी ने पहले मृतक सुरेश को शराब पिलाकर बेहोश किया और उसके बाद पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए खून से सने कपड़ों को छिपा दिया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन थाना सदर बाजार पुलिस ने सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए CCTV फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।शुरुआत में मृतक सुरेश का शव अज्ञात अवस्था में मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और धीरे-धीरे पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से साफ है कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *