तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान / मोहम्मद सुमेर
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा यूजी एवं पीजी छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आत्महत्या की रोकथाम के उद्देश्य से “मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या की रोकथाम” विषय पर एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम 30 मार्च 2026 को आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता पर जोर देते हुए भारत सरकार की Tele-MANAS पहल की जानकारी दी और बताया कि यह सेवा 24×7 मानसिक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने विषय की गहराई से चर्चा की। डॉ. चीनू अग्रवाल ने “Infusing hope when someone feels like giving up” विषय पर आशा और समर्थन के महत्व को रेखांकित किया, जबकि डॉ. विशाल सिन्हा ने “Mental health is as vital as physical health: promoting early accessible care” विषय पर प्रारंभिक उपचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही QPR (Question, Planning, Response एवं Referral) की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर डॉ. टी.पी. सिंह सहित अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही और इंटर्न छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के अंत में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस एवं पीजी छात्र-छात्राओं सहित संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।यह आयोजन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आत्महत्या की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।





