तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – देवेंद्र राजपूत
आगरा। बालूगंज में विवादित भूखंड को लेकर एक बार फिर हंगामा हो गया। रक्षा संपदा विभाग की टीम जमीन की जांच के लिए मौके पर पहुंची थी, तभी दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान जैन मुनि के साथ कथित अभद्रता के आरोप लगाए गए, जिसके बाद जैन समाज के लोग भड़क गए। मामला बढ़ने पर एक युवक को भीड़ ने घेर लिया। रकाबगंज थाने के सामने पुलिस की मौजूदगी में युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ के बीच से युवक को निकालकर बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रकाबगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। लोगों की ओर से बाजार बंद करने की चेतावनी भी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





