‘मन की बात’ बना जन-जन को जोड़ने वाला प्रेरक संवाद: सांसद नवीन जैन

City/ STATE'S POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — मोनिस खान / मोहम्मद सुमेर 

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित वार्ड 80 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद पंकज अग्रवाल के आवास पर किया गया, जहां सांसद नवीन जैन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने परिवार सहित प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान सांसद नवीन जैन ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस मंच के जरिए समाज के हर वर्ग से सीधे संवाद करते हैं और राष्ट्रहित से जुड़े अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं, जिससे लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के प्रति नागरिकों के संकल्प को और मजबूत करता है। इस बार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए नागरिकों का मार्गदर्शन किया, साथ ही सामाजिक सहभागिता और नागरिक कर्तव्यों की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और इसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नागरिकों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है और यह संवाद आमजन को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम बन चुका है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रज किशोर अग्रवाल, राजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, रवि गोयल, आयुष अग्रवाल, गौरव चौहान, कपिल कुशवाह, मोहम्मद नसीम, युवा भाजपा नेता वंश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, विशाल गुप्ता, अंश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *