मंडी समिति वेयरहाउस पहुंचकर डीएम मनीष बंसल ने परखी ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी निरीक्षण

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ अजेंद्र चौहान 

आगरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को मंडी समिति स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण कर वहां सुरक्षित भंडारित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं। वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई।

डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य सुरक्षा इंतजामों का भी बारीकी से जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सहित मौजूद अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी नर्सिंग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *