ताजमहल में बिछड़े मासूम भाई-बहन को ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया परिवार से

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। ताजमहल घूमने आए झारखंड के एक परिवार के लिए उस समय खुशी मातम में बदल गई, जब भीड़ के बीच उनके दो छोटे बच्चे अचानक लापता हो गए। हालांकि, ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दोनों मासूमों को सुरक्षित खोजकर उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के पलामू जिले निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दोपहर करीब 12 बजे पश्चिमी गेट से ताजमहल परिसर में प्रवेश किए थे। इसी दौरान उनकी 6 वर्षीय पुत्री प्रियांशी गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र अक्षत गुप्ता भीड़ में बिछड़ गए। काफी तलाश के बावजूद जब बच्चों का कोई पता नहीं चला तो परिजन घबरा गए।

उधर, दोनों बच्चे रोते हुए पश्चिमी निकास द्वार से बाहर निकलकर नीम तिराहा बैरियर की ओर पहुंच गए। वहां तैनात थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह की नजर बच्चों पर पड़ी। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित अपने पास लेकर उनसे जानकारी जुटाई और तत्काल सीआईएसएफ को सूचना दी। ताजमहल परिसर में भी बच्चों के संबंध में उद्घोषणा कराई गई।

कुछ ही देर बाद सीआईएसएफ की मदद से बच्चों के माता-पिता को सूचना दी गई और उन्हें ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तक लाया गया। आवश्यक पुष्टि के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों ने आगरा पुलिस एवं ताज सुरक्षा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम: उप निरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक आशना बी,मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव,आरक्षी दुर्गेश कुमार,महिला आरक्षी गुड्डी देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *