तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्लाम अब्बास
आगरा। स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तर विजयनगर में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. यादवेन्द्र शर्मा, प्रोफेसर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, आगरा कॉलेज ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘हर घर तिरंगा’ के नारे लगाते हुए वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में डा. बाल किशन कटारा, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा, नीरज कुमार वरिष्ठ लेखाधिकारी सीबीसी आगरा, धर्मेंद्र कुमार प्रभारी सीबीसी, गजराज सिंह और फतेह सिंह ने सहयोग किया

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। गोपाल धाकड़, कार्यपालक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी आगरा ने प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन लोगों को स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करेगा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा की ओर से 14 से 15 अगस्त 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तर विजयनगर में स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।





