तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर
आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर आने वाले देश-विदेश के हजारों पर्यटकों की सुरक्षा में तैनात ताज सुरक्षा पुलिस अपनी फ्रेंडली पुलिसिंग और बेहतर व्यवस्थाओं से लगातार लोगों का दिल जीत रही है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में ताज सुरक्षा पुलिस न केवल पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मीय व्यवहार और त्वरित सहायता भी उपलब्ध करा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के नेतृत्व में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम ने पर्यटकों की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सुविधाओं का प्रभावी संचालन कर “सेवा, सुरक्षा और संवेदना” की भावना को साकार किया है।

क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने अपनी टीम के साथ पर्यटकों को आवश्यक जानकारी देने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और मित्रवत व्यवहार से उनकी ताजमहल यात्रा को सहज और यादगार बनाया। यही कारण है कि ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ताजमहल आने वाली महिला पर्यटकों एवं स्कूली छात्राओं को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और साइबर ठगी से बचाव के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जा रही यह जानकारी पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आए पर्यटकों ने भी आगरा पुलिस की अनुशासित, प्रभावी और भरोसेमंद सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। कई पर्यटकों ने पुलिसकर्मियों के सहयोगी व्यवहार और सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था से उनका पर्यटन अनुभव और भी बेहतर बन जाता है।

ताज सुरक्षा पुलिस की इस सराहनीय पहल से आगरा पुलिस की सकारात्मक छवि देश-विदेश में और मजबूत हो रही है। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार एवं महिला आरक्षी गुड्डी देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





