उत्तर मध्य रेलवे ने रचा नया कीर्तिमान माल लदान में 7.6% की शानदार बढ़ोतरी

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) में माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 7.24 मिलियन टन (MT) माल का परिवहन किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में हुए 6.73 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक है। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में खाद्यान्न लदान में 70.3 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कंटेनर परिवहन में 13 प्रतिशत और सीमेंट लदान में 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.35 मिलियन टन सीमेंट का परिवहन किया गया। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के लदान में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.88 मिलियन टन माल का परिवहन हुआ, जबकि पेट्रोलियम एवं तेल श्रेणी में 2.25 मिलियन टन माल ढुलाई की गई। मंडलवार प्रदर्शन में प्रयागराज मंडल सबसे आगे रहा, जहां माल लदान में 30.1 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। मंडल का कुल माल लदान 2.29 मिलियन टन से बढ़कर 2.98 मिलियन टन पहुंच गया। इसमें खाद्यान्न लदान में 257 प्रतिशत और सीमेंट में 42.9 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि रही। वहीं झांसी मंडल ने 3.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.28 मिलियन टन माल लदान किया, जिसमें खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं के परिवहन में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।आगरा मंडल ने इस अवधि में लगभग 1 मिलियन टन माल का लदान किया। खास बात यह रही कि कंटेनर श्रेणी में आगरा मंडल ने 33.3 प्रतिशत की सराहनीय वृद्धि दर्ज कर अपने प्रदर्शन को और मजबूत बनाया। उत्तर मध्य रेलवे को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 22.98 मिलियन टन माल लदान का वार्षिक लक्ष्य मिला है। रेलवे ने पहले चार महीनों में ही 31.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि माल परिवहन संचालन की दक्षता बढ़ाने, वैगनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *