कमला नगर के पार्क में सांपों का खौफ

City/ STATE'S Cover Story NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश वायरल स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान / राजकुमार मीना 

आगरा। कमला नगर की पॉश कॉलोनी ई-ब्लॉक में स्थित पार्क इन दिनों कॉलोनीवासियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। पार्क में आए दिन सांप दिखाई देने की बात सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घनी झाड़ियों और ऊंची घास के बीच सांपों के छिपे होने की आशंका के चलते अभिभावक बच्चों को पार्क में भेजने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पार्क में लंबे समय से साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि पार्क में झाड़ियां और घास बढ़ती जा रही हैं और लोगों को सांप निकलने का डर सताने लगा है। शाम के समय स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो जाती है। अंधेरा होने के साथ ही पार्क में लोगों की आवाजाही बेहद कम हो जाती है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह पार्क बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए बनाया गया है, लेकिन सांपों के खौफ के चलते अब लोग पार्क का इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों को लगातार डर बना रहता है कि कहीं घनी झाड़ियों या घास में छिपा सांप अचानक सामने न आ जाए। लोगों ने पार्क की नियमित सफाई नहीं होने और झाड़ियों की समय पर कटाई न किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनीवासियों ने संबंधित जिम्मेदार विभाग से पार्क की तत्काल सफाई, झाड़ियों और घास की कटाई, कूड़े की सफाई और नियमित रखरखाव की मांग की है। लोगों का कहना है कि पार्क का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना है, लेकिन लापरवाही के चलते यही पार्क अब डर की वजह बनता जा रहा है। सवाल ये है कि जिस पार्क में बच्चे खेलने और बुजुर्ग सुकून से टहलने आते हैं, अगर वहीं सांपों के खौफ से लोग कदम रखने से डरने लगें, तो आखिर इस बदहाल व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *