गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने चलाया स्वच्छता अभियान

City/ STATE'S Cover Story Exclusive POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश कांग्रेस स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / मोनिश उद्दीन 

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं वृद्धजन सेवा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज जैन (बौहरा) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन राम वकील धाकरे ने किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अनिल शर्मा एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव सत्येंद्र केम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बांस दरवाजा, कचहरी घाट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत कांग्रेसजनों ने यमुना किनारे स्थित आरती स्थल पर वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजन सेवा के अंतर्गत फल वितरण भी किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर सेवा और सम्मान का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के अगले चरण में यमुनापार स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम में रामधुन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। यहां वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वच्छता के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी और शास्त्री दोनों ही भारतीय सार्वजनिक जीवन में सादगी, सेवा और राष्ट्रहित के प्रतीक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनाया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से देशसेवा की मिसाल पेश की। कांग्रेस सेवादल ने उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम टंडन, देवेंद्र कुमार चिल्लू, अनुज शिवहरे, आरती शर्मा, नवीनचंद शर्मा, लक्ष्मी नारायण, आशीष प्रिंस, राजीव गुप्ता, अमीचंद जाटव, प्रदीप चंसौरिया, मधुरिमा शर्मा, नवीन गर्ग, रामावतार गुप्ता, माया महोर, तारा देवी, रमेश पहलवान, सुभाष उपाध्याय, मनीष कोमल, सुभाष बसवाले, योगेश पाराशर, धर्मवीर शर्मा, सचिन रिशी, कपूरचंद रावत, विष्णुदत्त शर्मा, बसंतलाल राजौरिया, प्रवीण शुक्ला, सी.एम. पाराशर, पी.सी. नरवार, कमल शर्मा, अमित पंडित, अश्वनी कुमार बिट्टू, राजेंद्र सोनकर, राजीव शर्मा, जितेंद्र धनगर, राजेश त्यागी, सुगम शिवहरे, पी.एस. यादव, अवधेश यादव, नीलोफर बानो, राज चौहान, सुभाष बसवाला, विकास पलवर, संजीव बघेल, रवि मधरिया, अभय सिंह, विवेक सिंह, सुनील निगम, धर्मेंद्र, भेष बंसल, प्रमोद कुशवाह, प्रशांत कुमार, सईद खान, गुड्डू भाई, लाला भाई, संजीव गर्ग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *