ड्राई डे पर वर्दी में नशे की हालत में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

City/ STATE'S Cover Story NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर पुलिस प्रशासन वायरल शाशन / प्रशासन सोशल मीडिया स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान / मोहम्मद सुमेर 

आगरा में ड्राई डे के दिन वर्दीधारी पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शास्त्रीपुरम गोल चक्कर के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए अपनी गाड़ी के पास नशे की हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी के हेलमेट को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी वास्तव में नशे की हालत में था, तो ड्राई डे के दिन उसके पास शराब कैसे पहुंची? साथ ही, वर्दी में इस तरह की स्थिति में पाए जाने को लेकर भी पुलिस महकमे की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिसकर्मी किस थाने में तैनात है और वायरल वीडियो कब का है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे मामले में जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वीडियो की सच्चाई क्या है और यदि पुलिसकर्मी की पहचान एवं नशे में होने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें जांच और विभागीय कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *