तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – ज़ाहिद सलमानी
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को पत्र सौंपा है। समिति का कहना है कि भव्य मंदिर गेट बनने से मंदिर की सुंदरता और पहचान बढ़ेगी, साथ ही ट्रांस यमुना क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी। मंदिर समिति के मुताबिक मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। धार्मिक आयोजनों और पर्वों के दौरान मंदिर परिसर में समाजबंधुओं की बड़ी संख्या जुटती है। ऐसे में मंदिर का आकर्षक और भव्य मुख्य प्रवेश द्वार धार्मिक स्थल की पहचान को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है मंदिर श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी लगातार चलता रहता है। हाल ही में वार्षिक कलशाभिषेक और क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भगवान चंद्र प्रभु की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।





