राष्ट्रहित में ईंधन बचत की पहल, योगेंद्र उपाध्याय ने छोड़ी फ्लीट

City/ STATE'S Exclusive आगरा प्रदेश सरकार बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान 

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित मुहिम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ईंधन बचत और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया है। मंत्री ने सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने और सरकारी फ्लीट के बजाय सिर्फ एक वाहन से चलने का निर्णय लिया है।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल और बढ़ती महंगाई के दौर में स्वदेशी अपनाना और ईंधन की खपत कम करना समय की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी प्रधानमंत्री की मुहिम से जुड़ने और राष्ट्रहित में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की।

उन्होंने बताया कि अधिकांश मीटिंग और कार्यक्रम अब वर्चुअल माध्यम से संचालित किए जाएंगे, जबकि जरूरत पड़ने पर मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का सीमित उपयोग और राष्ट्र संपत्ति का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *