टीईटी परीक्षा देकर लौट रही महिला की मौत,पति गंभीर घायल

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/राजकुमार मीना 

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में टीईटी परीक्षा देकर घर लौट रही महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दंपति टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सचिन ड्रीम कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रक और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सचिन ड्रीम कॉलोनी के सामने हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *