नगर निगम का बुलडोज़र चला तो भड़का झुग्गीवासियों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश नगर निगम पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। शहर में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ताजगंज थाना क्षेत्र के विभव नगर चौराहे पर नगर निगम ने करीब 30 झुग्गियों पर बुलडोज़र चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

 

कार्रवाई के विरोध में झुग्गीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

झुग्गीवासियों का कहना है कि वे पिछले लगभग 30 वर्षों से यहां रहकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और नगर निगम की टीम मौजूद रही। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *