तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी
आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र स्थित लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने छुट्टियों की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने काम बंद कर सभी लेन के बूम बैरियर उठा दिए, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक टोल वसूली पूरी तरह ठप रही। इस दौरान सैकड़ों वाहन बिना टोल शुल्क दिए एक्सप्रेसवे से गुजर गए। कर्मचारियों ने टोल मैनेजर पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।





