कानपुर में गंगा का बढ़ा जलस्तर डीएम ने किया बैराज व घाटों का निरीक्षण

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश कानपुर जिलाधिकारी निरीक्षण

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

कानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी ने बुधवार को गंगा बैराज सहित प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलस्तर की समीक्षा की और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परमट घाट, अटल घाट, भैरव घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतकों का भी अवलोकन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गहरे पानी में स्नान करने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ रहा है, वहां चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप संभावित बाढ़ अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही संबंधित विभागों को लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *