जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे दर्ज

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश कानून पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। थाना बसई अरेला पुलिस ने पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ विवेक परिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं डीसीपी पूर्वी जोन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 9 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम सवोरा की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में 13 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और तथ्यों की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *