भाई के फुटवियर की खरीद पर बहन के लिए ₹2,999 तक का फुटवियर मुफ्त

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता के पर्व रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए आगरा के प्रतिष्ठित फुटवियर ब्रांड VALENTINO ने ग्राहकों के लिए विशेष ‘रक्षाबंधन जोड़ी ऑफर’ शुरू किया है। ऑफर के तहत भाई के लिए फुटवियर खरीदने पर बहन या बच्चों के लिए फुटवियर मुफ्त दिया जा रहा है। ऑफर के मुताबिक ₹2,999 या उससे अधिक कीमत का कोई भी मेन्स फुटवियर खरीदने पर ग्राहकों को ₹2,999 तक का वुमन्स या किड्स फुटवियर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। इस खास ऑफर के जरिए कंपनी ने रक्षाबंधन की खरीदारी को भाई-बहन दोनों के लिए यादगार बनाने की पहल की है। VALENTINO की ओर से ऑफर की थीम “Perfect for Brother, Perfect for Sister — Because Bonds Deserve the Best” रखी गई है। कंपनी के अनुसार रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और साथ के रिश्ते का उत्सव है। कंपनी का संदेश है कि इस रक्षाबंधन भाई अपने लिए पसंदीदा फुटवियर चुनें और साथ में बहन के चेहरे पर खूबसूरत उपहार के साथ मुस्कान भी लाएं। त्योहारी खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए ग्राहकों को SBI Card पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 5 प्रतिशत अतिरिक्त Cashback का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ष 1985 से फुटवियर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए VALENTINO के उत्पाद आगरा में सदर बाजार, क्रॉस रोड मॉल और फतेहाबाद रोड स्थित स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के दौरान valentinoindia.com पर JODIOFFER कूपन कोड का इस्तेमाल कर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।कंपनी के अनुसार यह ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। रक्षाबंधन के मौके पर शुरू किए गए इस ऑफर से भाई-बहन की खरीदारी को एक साथ जोड़ने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *