सरकारी स्कूल में बच्चों ने दिखाया हुनर

City/ STATE'S EDUCATION आगरा उत्तर प्रदेश विधायक शिक्षा

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – देवेंद्र प्रजापति 

आगरा। ब्लॉक खंदौली के गांव बास जोखी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस, एसएमसी बैठक और पीटीएम का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कविताओं और शिक्षा पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से अभिभावक भावुक नजर आए। इस दौरान शिक्षकों और माताओं को रोली-टीका लगाकर सम्मानित किया गया। अध्यापिकाओं और माताओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें माताओं ने बाजी मारी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद और संबंध स्थापित करना रहा। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को बेहतर अवसर दें तो उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *