यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आगरा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान स्पीड रडार के माध्यम से वाहनों की गति की निगरानी की गई। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों को स्पीड रडार के जरिए चिन्हित किया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अक्सर गंभीर सड़क हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। आगरा ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और अपनी तथा अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *