आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना

City/ STATE'S आगरा आरपीएफ उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य माहौल देखने को मिला। उत्तर मध्य रेलवे की रेल सुरक्षा बल (RPF) बैंड टीम ने स्टेशन परिसर में शानदार बैंड परफॉर्मेंस देकर यात्रियों और आमजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंड टीम की मधुर वाद्य प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों ने पूरे स्टेशन परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। बैंड टीम ने ‘वंदे मातरम्’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’, ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’, ‘मेरा कर्मा तू’, ‘सारे जहां से अच्छा’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसी देशभक्ति धुनों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के दौरान यात्रियों और आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बैंड टीम का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन सहित आगरा मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यात्री एवं आमजन मौजूद रहे।

बैंड टीम में लक्ष्मीकांत कुशवाहा (बैंड इंचार्ज-ट्रम्पेट), धान सिंह (ट्रम्पेट), मणिकांत मिश्रा व राजेश कुमार पटवारी (क्लारिनेट), गुंजन कुमार भारती (यूफोनियम), मुजफ्फर खान व निखिल कुमार (ट्रॉम्बोन),  धर्मेन्द्र कुमार यादव (सिम्बल), वीरेन्द्र कुमार यादव (बेस ड्रम), रज्जाक खान (सैक्सोफोन) तथा अंकित पांडेय (साइड ड्रम) शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने रेलवे यात्रियों और आमजन के बीच राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। RPF की ओर से आयोजित इस तरह के जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम रेलवे की जनमैत्रीपूर्ण और सकारात्मक छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *