मंडलीय कराटे चैंपियनशिप में सम्राट अशोक अकादमी के तीन खिलाड़ियों का जलवा

City/ STATE'S Sports आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना

आगरा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में सम्राट अशोक अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही तीनों खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंडलीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 13 अगस्त 2026 को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, मैनपुरी में किया गया। प्रतियोगिता में सम्राट अशोक अकादमी के कराटे कोच हर्ष कल्याण एवं गोविंदा, श्रेया सिंह और विष्णु मिश्रा के मार्गदर्शन में नंदिनी कुमारी, संध्या गुनकर और आदित्या ने प्रतिभाग किया और अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता तीनों खिलाड़ियों का चयन अब 16 से 20 अगस्त तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होने वाली प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नंदिनी कुमारी कमला अरुण इंटर कॉलेज में, जबकि संध्या और आदित्या सर्वोदय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। तीनों खिलाड़ी सम्राट अशोक अकादमी में निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सम्राट अशोक अकादमी में खुशी का माहौल रहा। अकादमी के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व मुख्य आगरा मंडल कोऑर्डिनेटर मुकेश कल्याण, संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अचल सिंह चंद्रवाकर, अध्यक्ष, सीनियर कोच एवं आर्मी ट्रेनर मास्टर जितेंद्र कल्याण, महासचिव मनीष विजल, सम्राट अशोक पंचायत के संयोजक धर्मेंद्र कल्याण, उपाध्यक्ष इंजीनियर लोकेश कुमार सहित पदाधिकारियों और सहयोगियों ने विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान ऑफिसियल राजकुमार तित्तल, स्केटिंग कोच विवेक कल्याण, कराटे कोच हर्ष कल्याण, ऑफिसियल रामकिशोर गौतम, जितेंद्र सिंह, रूबी भारद्वाज, सहयोगी किरण कुमारी, देवी सिंह रॉयल, नीरज कुमार, गोविंदा, रवि सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।अकादमी पदाधिकारियों ने नंदिनी, संध्या और आदित्या को प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है कि वे मंडलीय स्तर पर सफलता हासिल कर अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *