तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्लाम अब्बास
आगरा। थाना एकता पुलिस ने गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी कर बेचने के आरोप में गोदाम इंचार्ज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल सिंह पुत्र हुकुम सिंह, निवासी मंडी तिल, फतेहपुर सीकरी, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 9 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने गोदाम से सिलेंडर चोरी कर बेच दिए। पुलिस के मुताबिक गोदाम में जांच के दौरान कुल 708 गैस सिलेंडर गायब मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों के गायब मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस अब बरामद किए गए सिलेंडरों के अलावा गायब सिलेंडरों की जानकारी जुटाने और उनकी बिक्री से जुड़े अन्य लोगों एवं पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





