बल्केश्वर मेला समिति की कमान विमल गुप्ता के हाथों में सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। बल्केश्वर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेले को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय नागरिकों की एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व पार्षद विमल गुप्ता को बल्केश्वर मेला समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

सकारात्मक भवन, पार्वती घाट, बल्केश्वर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद डॉ. अशोक अग्रवाल ने की। इस दौरान समिति की निवर्तमान अध्यक्ष ममता शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए विमल गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन करते हुए उन्हें अध्यक्ष चुन लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बल्केश्वर महादेव मंदिर का मेला क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी क्षेत्र के ही व्यक्ति के हाथों में होनी चाहिए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बल्केश्वर के विकास, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और मेले के भव्य आयोजन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा बल्केश्वरनाथ की कृपा से मेला पूरी गरिमा के साथ आयोजित होगा तथा समिति में सभी वर्गों और सभी राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही समिति के विस्तार की भी घोषणा की।

बैठक में आदर्श नंदन गुप्ता, पूर्व पार्षद अनिलकांत मिश्रा, वी.के. अग्रवाल, कपूरचंद रावत, मुकेश शर्मा, चंद्रेश अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, प्रवीण लवानिया, पिंकी, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मधुसूदन भट्ट, चंद्रभान कहरवार, दीपक वर्मा, विनीता गोयल, नरेंद्र सिंघल आर्य, अनिल चतुर्वेदी, अनु शुक्ला, अरविंद शर्मा, मनोज अग्रवाल, शैलू गौतम और बॉबी जोनई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर बल्केश्वर मेले को भव्य, व्यवस्थित और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *