12 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा: न्यू आगरा पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई TVS स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई की रात उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना न्यू आगरा में मु.अ.सं. 269/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर 12 जुलाई को वन विभाग के जंगल के पास से सचिन उर्फ मलुआ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की गई TVS स्पोर्ट्स बाइक बरामद कर ली गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ मलुआ पुत्र देवदीयाल, निवासी नगला हवेली, थाना न्यू आगरा, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से वाहन चोरों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। पुलिस ने मामले के शीघ्र खुलासे का श्रेय थाना न्यू आगरा की टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *