उपाध्याय पैरामाउंट में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट- फरहान खान/ जाहिद सलमानी

आगरा। उपाध्याय पैरामाउंट में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को कार्ड और उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विद्यार्थियों के प्रयासों की शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सुनील उपाध्याय ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पलाश अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, निहारिका मकान, ख्याति वर्मा, मन्नत, रूपम मलिक, प्रखर तिवारी, सार्थक, अविका कौशिक, अंशिका सिंह, अनुष्का अग्रवाल, मिताली जिंदल, संस्कार, मंजरी गोयल, यथार्थ शर्मा, शुभ पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *