ताजमहल पहुंचे महाराष्ट्र के सांगली के पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने किया स्वागत

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट- फरहान खान/ मोनिस उद्दीन

आगरा। ताजमहल भ्रमण के लिए महाराष्ट्र के सांगली से आगरा पहुंचे पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने पश्चिमी गेट पर स्वागत कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। पुलिस की सहज और मित्रवत कार्यशैली से पर्यटक काफी प्रभावित नजर आए। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस टीम ने पर्यटकों को स्मारक परिसर से जुड़ी आवश्यक जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित एवं सुविधाजनक भ्रमण के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पर्यटकों को थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ और ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग और पर्यटकों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों की पर्यटकों ने सराहना की। ताज सुरक्षा पुलिस की ओर से कहा गया कि देश-विदेश से आगरा आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, सुखद और बेहतर पर्यटन अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लगातार तत्पर रहती है। इस दौरान उप निरीक्षक शिवराज सिंह सहित ताज सुरक्षा पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *